नवल किशोर की कलाकृति लोगों के जीवन में रंग और ऊर्जा भरने की प्रेरणा दे रही, जानिए

VON NEWS: कला मनुष्य के मन व मस्तिष्क का भोजन है। कला के बगैर सब कुछ असंभव है, कला प्रत्येक मनुष्य के जीवन में बहुत उपयोगी है। जहां कला हमें अपने आप से रूबरू कराती है। वहीं, कला हमारे जीवन में हर रंग भरने का कार्य भी करती है। इसी को सार्थक करने के लिए मुंबई की एक प्रसिद्ध कला कला गैलरी आर्टलैंड ने अपनी एक प्रदर्शनी ‘कलर’ को श्रीधरनी आर्ट गैलरी नई दिल्ली में प्रस्तुत किया है। जिसमें उत्तर पूर्वी दिल्ली के नवीन शाहदरा में रहने वाले चित्रकार नवल किशोर सहित देश के पचास कलाकारों को आमंत्रित किया गया।

प्रदर्शनी में शामिल वरिष्ठ चित्रकार नवल किशोर की कलाकृति में चटकीले रंग जीवन में ऊर्जा भरने की प्रेरणा देता है। उन्होंने बताया कि उनकी प्रदर्शनी ‘जीवन यात्रा’ लोगों के जीवन में रंग और ऊर्जा भरने की प्रेरणा देती है।

हमें प्रकृति के साथ किस तरीके से मित्रता पूर्ण कार्य और व्यवहार करके उसके साथ कैसे रहा जाए वह एक जीवन यात्रा में कैसे सहायक है वह यह कार्य बहुत बखूबी दर्शाते हैं। नवल किशोर की प्रदर्शनियां देश विदेश में काफी सराही जाती हैं। उनके रंग जीवन में सकारात्मकता का पाठ पढ़ाते हैं।

उन्होंने बताया कि वह ज्यामितीय आकारों से काफी प्रेरित हैं। कोई भी वस्तु ज्यामितीय आकारों से बाहर नहीं है इसके लिए उनको यह आकार बहुत प्रभावित करते हैं और अपनी कलाकृतियों में उनको वह अग्रिम स्थान देते हैं।

वहीं, विजेंद्र शर्मा ने बताया कि उनकी कलाकृति जीवन और मूल्यों की भाषा कहती है। जीवन में मुखौटों की अहम भूमिका है। दिनभर आदमी पता नहीं कितने मुखौटे पहन कर रहता है, लेकिन शाम को अपने वही मुखौटे में आ जाता है। जिसमें उसका जन्म हुआ है।

प्रदर्शनी के संयोजक और गैलरी के निदेशक सुनील चौहान ने बताया कि ‘कलर’ प्रदर्शनी का आयोजन हर साल होता है और इसमें देश- विदेश के मुख्य कलाकारों को आमंत्रित किया जाता है।

इस बार यह प्रदर्शनी 14 दिसंबर तक नई दिल्ली स्थित श्रीधरनी आर्ट गैलरी में लगाई जा रही है। प्रदर्शनी में संजय भट्टाचार्य, बैकुंठम धर्मेंद्र राठौर, नीलाद्री पाल, नवीना गंजू, मोहन सिंह, विजेंद्र शर्मा सहित 50 अन्य कलाकारों की भी कलाकृतियां शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button