इस राज्य में चिड़ियाघर बनाने जा रहे हैं मुकेश अंबानी, पढ़िए पूरी खबर

VON NEWS: देश के सबसे अमीर शख्स और सबसे मूल्यवान कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) के मालिक मुकेश अंबानी एक चिड़ियाघर बनाने जा रहे हैं। अंबानी अपने गृह राज्य गुजरात में यह चिड़ियाघर बनाने जा रहे हैं। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, दुनिया के सबसे बड़े चिड़ियाघर में से एक होगा। गुजरात में ही उनका समूह सबसे बड़े तेल रिफाइनिंग कॉम्प्लैक्स का संचालन करता है।

2023 में खुल सकता है चिड़ियाघर

इस संदर्भ में रिलायंस में कॉरपोरेट अफेयर्स डायरेक्टर परिमल नाथवानी ने कहा कि, साल 2023 में यह चिड़ियाघर खुलने की उम्मीद है। इसमें स्थानीय सरकार की मदद करने के लिए एक रेस्कयू सेंटर भी शामिल होगा।

इतनी है संपत्ति

ब्लूमबर्ग बिलेनियन इंडेक्स के अनुसार, मौजूदा समय में मुकेश अंबानी दुनिया के 11वें सबसे अमीर शख्स हैं और वे 80.9 अरब डॉलर (करीब 5794.18 अरब रुपये) की संपत्ति के मालिक हैं। फोर्ब्स बिलेनियर इंडेक्स के अनुसार, अंबानी दुनिया के 12वें सबसे अमीर आदमी हैं। उनकी संपत्ति 79.1 अरब डॉलर है। हाल ही में चीनी कारोबारी झोंग शानशान ने उनसे एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति का ताज छीन लिया था।

पिछले सप्ताह रिलायंस इंडस्ट्रीज के बाजार पूंजीकरण (बाजार हैसियत) में बढ़त दर्ज की गई। आरआईएल की बाजार हैसियत 24,914 करोड़ रुपये बढ़कर 13,18,952.34 करोड़ रुपये हो गई। पिछले कारोबारी दिन रिलायंस का शेयर 2080.30 के स्तर पर बंद हुआ था और आज दोपहर 12.40 बजे यह 40.50 अंक गिरकर 2039.80 के स्तर पर था।

 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button