एम एस धौनी इस दिन जुड़ेंगे चेन्नई सुुपर किंग्स की कैंप के साथ,पढ़िए पूरी खबर

नई दिल्ली,VON NEWS: आइपीएल 2021 की शुरुआत कब से होगी इसकी घोषणा अब तक बीसीसीआइ के द्वारा नहीं की गई है, लेकिन इस लीग के 14वें सीजन के लिए फ्रेंचाइजियों ने अपनी तरफ से तैयारियां शुरू कर दी है। उम्मीद की जा रही है कि, आइपीएल 2021 की शुरुआत अप्रैल महीने के दूसरे सप्ताह से हो सकती है और इसके लिए टीमें तैयारियों के लिए अपने कैंप का आयोजन एक महीने पहले कर सकती है। सीएसके की बात करें तो ये फ्रेंचाइजी 11 मार्च से नए सीजन की तैयारी की योजना बना रही है जिसमें कप्तान एम एस धौनी भी शामिल हैं।

इस टीम के कई ऐसे खिलाड़ी हैं जो अपनी-अपनी टीमों के लिए इंटरनेशल मैच खेल रहे हैं, लेकिन एम एस धौनी, सुरेश रैना जैसे क्रिकेटर जो इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायर हो चुके हैं वो पहले दिन से ही तैयारी के लिए आयोजित किए जाने वाले कैंप के लिए उपलब्ध होेंगे। सीएसके के एक अधिकारी ने इनसाइड स्पोर्ट से बात करते हुए कहा कि, हम उम्मीद कर रहे हैं कि, सभी खिलाड़ी बैचों में आना शुरू करेंगे।

उन्होंने आगे कहा कि, टीम के कप्तान एम एस धौनी कैंप के लिए पहले ही दिन से उपलब्ध हैं। खिलाड़ियों की उपलब्धता कोई बड़ा मसला नहीं है और हमें उम्मीद है कि कैंप की शुरुआत सफलता पूर्वक होगी और हम पूरी तरह से बॉयो-बबल प्रोटोकॉल को फॉलो करेंगे। हम कैंप में खिलाड़ियों के स्वास्थ्य और सुरक्षा का पूरा ध्यान रखेंगे और जो भी जरूरी टेस्ट हैं वो किए जाएंगे।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button