भारत में कोरोना के 24 घंटों में तीस हजार से ज्‍यादा मामले, पढ़े पूरी खबर

नई दिल्‍ली,VON NEWS: भारत में कोरोना वायरस संक्रमण की रफ्तार मंद पड़ गई है। बीते 24 घंटों में सिर्फ 30,005 नए मामले सामने आए हैं और 442 लोगों की मौत हुई है। भारत में एक्टिव केस लगातार घट रहे हैं। पिछले 23 घंटों में भी लगभग 3 हजार से ज्‍यादा एक्टिव केस कम हुए हैं।

शुक्रवार को 33,494 लोगों ने इस जानलेवा वायरस को मात दी और ठीक हो गए। अब तक 93,24,328 लोग कोरोना वायरस की गिरफ्त से बाहर आ चुके हैं। हालांकि, 1,42,628 लोगों की कोविड-19 के कारण मौत भी हो चुकी है, लेकिन भारत में मृत्‍यु दर अन्‍य कई देशों में की तुलना में काफी कम है।

भारत में अब तक 98,26,775 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। इस बीच अच्‍छी खबर यह है कि भारत में भी जल्‍द कोरोना वैक्‍सीन आने की उम्‍मीद है, जिसके बाद हालात यकीनन सामान्‍य होते चले जाएंगे।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button