10 दिन में कोरोना के 60 हजार से अधिक सक्रिय मामले हुए कम, जानें-

नई दिल्ली,VON NEWS: देश में कुल संक्रमण के मामले एक करोड़ के आंकड़े को पार कर चुके हैं और कई लोगों की मौत भी हुई है। हालांकि बीतते दिनों के साथ कोविड-19 महामारी का प्रभाव धीरे-धीरे कम हो रहा है। पिछले दस दिनों में सक्रिय मामलों में 60 हजार से अधिक मामले कम हुए हैं और सक्रिय मामलों की संख्या 3 लाख तक आ गई है। आइए जानते हैं कि इस महामारी से देश कैसे निपट रहा है।

3 लाख से अधिक ठीक हुए

कोविड19इंडियाओआरजी के मुताबिक, देश में 10 दिसंबर को कुल सक्रिय मामलों की संख्या 3.62 लाख थी। जिसके बाद इसमें लगातार गिरावट दर्ज की गई और अब कुल सक्रिय मामले 3 लाख तक पहुंच गए हैं। पिछले दस दिनों में करीब 60 हजार मामले कम हुए हैं। सितंबर में करीब 10 लाख सक्रिय मामले थे, जो अब घटकर 3 लाख तक हो चुके हैं।

10 दिनों में 3 लाख ठीक हुए

दूसरी ओर ठीक होने वाले लोगों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। 10 दिसंबर को 92.90 लाख लोग ठीक हो चुके थे, जबकि 19 दिसंबर तक 95.79 लाख लोग ठीक हुए। दस दिनों में करीब 3 लाख लोग ठीक हुए हैं। वहीं ठीक होने वालों की दर 95.51 फीसद तक पहुंच गई है।

दैनिक मामलों में आ रही है कमी

सितंबर के मध्य में दैनिक मामले 90 हजार से अधिक थे। हालांकि अब यह घटकर 30 हजार से भी कम हो चुके हैं। दैनिक नए मामले पिछले करीब तीन सप्ताह से 40 हजार से कम हैं।

महाराष्ट्र और केरल में सर्वाधिक सक्रिय मामले

देश में सर्वाधिक कोरोना संक्रमण के मामले महाराष्ट्र में सामने आए हैं। यहीं पर सर्वाधिक सक्रिय मामले हैं। सक्रिय मामलों में महाराष्ट्र के बाद केरल का नंबर आता है। जहां महाराष्ट्र में करीब 61 हजार सक्रिय मामले हैं, वहीं केरल में ऐसे 60 हजार मामले बचे हैं। दोनों राज्यों के सक्रिय मामले देश के सक्रिय मामलों का करीब 40 फीसद हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button