आम आदमी पार्टी का दावा अभियान से प्रदेश में 58 हजार से अधिक लोग पार्टी से जुड़े
रायपुर VON NEWS : “आम आदमी पार्टी” की प्रदेश कार्यालय, रायपुर में राज्य स्तरीय पदाधिकारियों की बैठक सम्पन्न हुई। इस बैठक में दिल्ली में केजरीवाल सरकार के शपथ ग्रहण समारोह के पश्चयात आयोजित बैठक में प्रदेश प्रभारी व कैबिनेट मंत्री“गोपाल राय” ने
राष्ट्र निर्माण व संगठन को मजबूत बनाने का निर्देश प्रसारित किया है। प्रदेश कमिटी ने आज इस मिशन को पूरे प्रदेश में लोगों के बीच ले जाने के लिये प्रचार प्रसार की घोषणा की है।
कोमल हुपेंडी, प्रदेश अध्यक्ष, ने ऊर्जा का संचार करते हुये सभी पदाधिकारियों से कहा कि 9871010101पर मिस्ड कॉल कर,आइये आम आदमी से जुड़े और काम की राजनीति से राष्ट्र व प्रदेश निर्माण करे के नारे को हम सब को अधिक से अधिक
जनता के बीच प्रसारित करने है। उन्होंने बताया कि इस अभियान से छत्तीसगढ़ से अभी 58,728 लोग जुड़ चुके है अब यह अभियान पूरे प्रदेश में चलाया जाएगा। प्रदेश सचिव उत्तम जयसवाल, ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने प्रदेश भर में विधान सभा स्तर पर प्रचार प्रसार के लिए पोस्टर अभियान की शुरुआत की है।
इसके तहत सभी विधानसभा में इस अभियान को और मजबूती से लोगो के बीच ले जाया जायेगा और संगठन निर्माण में यह महत्वपूर्ण योगदान होगा । प्रदेश संगठन मंत्री सूरज उपाध्याय ने कहा कि धर्म, जाति और क्षेत्र की राजनीति से ऊपर उठकर जनता की भलाई के लिये न होने वाले कार्यों के लिये आवाज बुलंद करते हुए हमें संगठन निर्माण करना है।
यह भी पढ़े