मेरठ पुलिस ने कार्रवाई न की तो DGP के पास पेश हुई दुष्‍कर्म पीडि़ता

मेरठ,VON NEWS:  एसएसपी आवास के पास एक सप्ताह पहले दुष्कर्म पीड़िता के ऊपर तेजाब फेंक दिया था जिसमें पीड़िता ने दारोगा की पत्नी पर तेजाब फेंकने का आरोप लगाया था। मामला दारोगा से जुड़ा होने के बाद सिविल लाइन पुलिस ने अभी तक रिपोर्ट दर्ज करने के बाद कोई कार्रवाई नहीं की, जिस पर पीड़िता लखनऊ में पहुंचकर डीजीपी के सामने पेश हो गई। बीजेपी ऑफिस में पत्र जारी कर सिविल लाइन पुलिस को पीड़िता के बयान दर्ज करने के आदेश दिए। शुक्रवार को पीड़िता ने कप्तान ऑफिस में पहुंचकर सिविल लाइन इंस्पेक्टर और एसएसआई घेराव कर लिया जमकर खरी-खोटी सुनाई।

पीड़िता का आरोप है कि पुलिस का कहना है कि दरोगा की पत्नी सब्जी बेचने वाली नहीं है जिसे उठा कर जेल भेज दिया जाए। पीड़िता ने आरोप यहां तक लगाएं पुलिस उसकी मेडिकल रिपोर्ट भी बदलवाने में तुली हुई है। उसने कहा कि यदि पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो लखनऊ में पहुंचकर डीजीपी ऑफिस के सामने आत्मदाह करेंगे। सीओ संजीव देशवाल ने बताया कि पुलिस पीड़िता के बयान दर्ज कराने में लगी हुई है।

यह भी पढ़े

Bajaj की इन दमदार BS6 क्रूजर बाइक्स की बुकिंग शुरू इंजन की जानकारी हुई लीक

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button