सालों साल चमकते रहेंगे महंगे लकड़ी के फर्नीचर जब इन तरीकों से करेंगे उनकी देखभाल जानिए

VON NEWS: लकड़ी के फ़र्नीचर बिना देखभाल के बहुत जल्द खराब हो सकते हैं। इसलिए इन्हें स्पेशल केयर की जरूरत होती है। तो किस तरह और किन चीज़ों से करें इनकी साफ-सफाई, जान लें यहां।

डीप क्लीन करें

बेशक रोज़ाना सफाई के लिए बहुत ज्यादा टाइम निकाल पाना मुमकिन नहीं लेकिन कभी-कभी फर्नीचर की डीप क्लीनिंग बहुत जरूरी है। किसी भी क्लीनर से महंगे वुडन फ़र्नीचर की सफाई करने से बचें। लकड़ी पर लगे दाग़-धब्बों को साफ़ करने के लिए लिक्विड सोप और पानी का घोल बनाएं और उसमें किसी सॉफ्ट कपड़े को डुबाकर इससे पोछें। फिर किसी सूखे कपड़े से। सूखे कपड़े से पोंछना न भूलें। जिससे मॉइस्चर न रह जाएं।

रोज़ाना करें सफाई

खुले-खुले घर में फर्नीचर पर धूल जमा होना लाजमी है इसलिए इनकी रोजाना सफाई करें जिससे धूल के छोटे-छोटे पार्टिकल्स मोटी लेयर न बना पाएं। क्योंकि कई बार इन्हें साफ करते वक्त स्क्रेच लग सकता है। इसलिए माइक्रोफ़ाइबर नैपकिन्स और पुरानी कॉटन टी-शर्ट्स या फिर पुराने मोजे का इस्तेमाल पोछे के तौर पर करें। फ़र्नीचर के ऐसे कोनों तक, जिसे हाथ से पोंछ पाना मुमकिन न हो, सॉफ़्ट-ब्रिसल्स वाले ब्रश का यहां सफाई करें।

बचाव है जरूरी

रोजाना सफाई और डीप क्लीनिंग की बात तो हो गई अब बारी है उसके प्रोटेक्शन की। लकड़ी के फ़र्नीचर को सूरज की सीधी रौशनी वाली जगहों पर न रखें। गीली चीज़ों को फर्नीचर पर रखने से बचें। अगर आपको फ़र्नीचर पर टूटने-फूटने या पॉलिश उखड़ने जैसे निशान दिखें तो तुरंत मरम्मत करें। लकड़ी से बने टेबल पर कोस्टर्स, पॉट होल्डर्स रखने के बाद ही खाने के बर्तन रखें। बारिश के मौसम में ऐसे फर्नीचर को बिल्कुल बाहर न रखें क्योंकि इससे ये वक्त से पहले खराब हो सकते हैं। पॉलिश या स्प्रे जैसी चीज़ों को यूज से पहले फ़र्नीचर से धूल हटा दें। और फर्नीचर के लिए सबसे बेस्ट प्रोडक्ट्स का ही इस्तेमाल करें।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button