टनकपुर में चरस के साथ खटीमा का युवक गिरफ्तार
टनकपुर,VON NEWS : पुलिस व एसओजी ने नेपाल से टनकपुर को चरस ला रहे एक युवक को चार किलो 440 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।
होली के हुड़दंग व नशे के खिलाफ पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत टनकपुर कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली। शनिवार देर सायं पुलिस बिचई मार्ग पर गश्त कर रही थी। इस बीच मनिहारगोठ से बाइक संख्या यूके06-बी9451 में आ रहा मो रिजवान पुत्र मुस्ताफ खांन निवासी इस्लाम नगर वार्ड नंबर पांच खटीमा के तलाशी ली गई तो उसके बैग से 4 किलो 440 ग्राम चरस बरामद की गई। पुलिस ने आरोपित की बाइक को भी सीज कर दिया गया। इधर एसएसआइ योगेश दत्त ने बताया कि आरोपित नेपाल में कबाड़ का व्यापार करता है, जो चरस को खटीमा ले जा रहा था। वहीं पुलिस द्वारा आरोपित के इतिहास को खंगाल रही है। पुलिस टीम में एसओजी इंचार्ज वीरेन्द्र रमौला, दीपक, साकिर अली, बिहारी लाल आदि मौजूद रहे।
यह भी पढ़े
बस्ता घर छोड़कर रोज विधायक सौरभ बहुगुणा के घर जाते हैं बाल ‘सत्याग्रही