कर्नाटक: हिरेनागवली विस्फोट में 6 मरे, प्रधानमंत्री मोदी ने व्यक्त किया दुख;

बेंगलुरु,VON NEWS: कर्नाटक के चिक्कबल्लापुर (Chikkaballapur) के हिरेनागवली (Hirenagavalli) में हुए विस्फोट के कारण हुई मौतों पर मंगलवार को  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा व खदान व भूगर्भ मंत्री मुरुगेश निरानी (Karnataka Mines & Geology Min Murugesh Nirani) समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों ने दुख व्यक्त किया और अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करने का आदेश दिया है।’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा, ‘चिक्कबल्लापुर में दुर्घटना के कारण हुई मौतोंं से दुखी हूं। पीड़ित परिवारों को सांत्वना। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। ‘

खदान व भूगर्भ मंत्री ने कहा, ‘शिवमोगा विस्फोट के बाद ऐसी दुर्घटना दुभार्ग्यपूर्ण है। सरकार मामले की जांच करवाएगी और इसमें शामिल आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करेगी। चिक्कबल्लापुर जिले के हिरेनागवली में जिलैटिन की छड़ों में विस्फोट हो गया। राज्य मंत्री सुधाकर ने कहा कि ये छड़ें अवैध रूप से रखी गई थी। इस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

चिक्कबल्लापुर जिले के हिरेनागवली में जिलैटिन की छड़ों में विस्फोट हो गया। चिक्कबल्लापुर जिलाधिकारी डॉक्टर के सुधाकर ने घटनास्थल का मुआयना किया। उन्होंने कहा, ‘इस घटना से हैरान हूं। ये अवैध रूप से रखी गई थी। इस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।’  राज्य मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने कहा, ‘हिरेनागवल्ली गांव के पास 6 लोगों की मौत हुई जो हैरान करने वाला है जिलाधिकारी ने वरिष्ठ अधिकारियों को मामले की जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के आदेश दिए हैं।’

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button