दोबारा दुनिया के सबसे अमीर शख्स बने जेफ बेजोस, जानिए

VON NEWS: अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस एक बार फिर से विश्व के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। जेफ बेजोस ने टेस्ला व स्पेसएक्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) एलन मस्क को पीछे छोड़कर ये मुकाम हासिल किया है। दरअसल मंगलवार को टेस्ला इंक के शेयरों में गिरावट आई, जिसकी वजह से एलन मस्क की संपत्ति प असर पड़ा। ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के अनुसार, जेफ बेजोस की कुल संपत्ति 191 अरब डॉलर (करीब 14.10 लाख करोड़ रुपये) है। वहीं एलन मस्क अब विश्व के दूसरे सबसे रईस शख्स बन गए हैं। भारत के सबसे अमीर व्यक्ति और रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी की बात करें, तो वे शीर्ष 10 अमीरों की सूची से बाहर हो गए हैं।

दूसरे स्थान पर एलन मस्क

टेस्ला के शेयर 2.4 फीसदी की गिरावट आई, जिसके बाद यह 796.22 डॉलर पर बंद हुआ। शेयरों में आई गिरावट से मस्क की संपत्ति में 4.58 अरब डॉलर की गिरावट आई है। मौजूदा समय में एलन मस्क की कुल संपत्ति (190 अरब डॉलर) 19000 करोड़ डॉलर है। मालूम हो कि जेफ बेजोस पिछले तीन सालों से लगातार दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बने हुए थे, लेकिन जनवरी 2021 में एलन मस्क ने उन्हें पीछे छोड़ दिया था।

 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button