सीरिया के दमिश्क में इजरायल ने किया मिसाइल हमला, पढ़िए पूरी खबर

दमिश्क,VON NEWS; सीरिया की राजधानी दमिश्क (Damascus) में हुए मिसाइल हमले के बाद इसके दक्षिणी इलाके में रविवार को हवाई सुरक्षा को सक्रिय कर दिया गया। इस हमले में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। इन मिसाइल हमलों के जवाबी कार्रवाई में सीरियाई वायु सेना रविवार रात राजधानी दमिश्क और दक्षिण उपनगरीय इलाकों में सक्रिय रही। हालांकि हमले में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। स्थानीय मीडिया की ओर से यह जानकारी दी गई। स्थानीय टीवी चैनल ने अज्ञात सैन्य अधिकारी के हवाले से बताया कि अधिकतर इजरायली मिसाइलों को दमिश्क के पास उसके निशाने तक पहुंचने से पहले ही गिरा दिया गया।

इजरायल ने बीते कई वर्षों में सीरिया में ईरान से जुड़े सैन्य ठिकानों पर सैकड़ों हमले किए हैं, लेकिन इसकी कभी जिम्मेदारी नहीं ली या इन अभियानों के बारे में बात की है। यह हमला ऐसे वक्त में हुआ है जब अमेरिका ने बृहस्पतिवार को सीरिया में इराकी सीमा के पास ईरान-समर्थित मिलिशिया संगठनों के ठिकानों को निशाना बनाकर हवाई हमले किए थे।

अमेरिका ने कहा था कि यह हमला इस महीने की शुरुआत में इराक में रॉकेट हमले का जबाब था, जिसमें एक असैन्य कॉन्ट्रैक्टर की मौत हो गयी थी और अमेरिकी सेवा से जुड़ा एक सदस्य तथा गठबंधन सेना से संबंधित अन्य लोग घायल हो गये थे।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button