भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 3 विकेट से हराया,पढ़े पूरी खबर

नई दिल्ली,VON NEWS: भारत और मेजबान ऑस्ट्रेलिया के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबला खेला ब्रिसबेन के गाबा में खेला गया। सीरीज के इस निर्णायक मैच में भारत ने जीत हासिल की और 4 मैचों की बॉर्डर-गावस्कर सीरीज को 2-1 से अपने नाम किया।

मंगलवार 19 जनवरी को चौथे टेस्ट मैच का आखिरी दिन था। भारतीय टीम के सामने जीत के लिए 328 रन का लक्ष्य था। इसका पीछा करते हुए

भारत ने शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा और रिषभ पंत के अर्धशतकों के दम पर 97 ओवर में 7 विकेट खोकर 329 रन बनाए और मुकाबला 3 विकेट से जीत लिया। पंत 89 रन बनाकर नाबाद लौट। 

इस मुकाबले की बात करें तो मेजबान टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 369 रन बनाए थे, जिसमें मार्नस लाबुशाने का शतक शामिल था। इसके जवाब में पहली पारी में भारत ने शार्दुल ठाकुर और वॉशिंग्टन सुंदर के अर्धशतकों के दम पर 336 रन बनाए थे। वहीं, दूसरी पारी में 33 रन की बढ़त लेने के बाद कंगारू टीम ने 294 रन बनाए। इस तरह भारतीय टीम को 328 रन का लक्ष्य मिला। चौथे दिन के खेल समाप्त होने तक भारत ने 4 रन बनाए थे।

328 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को पहला झटका उपकप्तान रोहित शर्मा के रूप में लगा, जो पांचवें दिन ज्यादा बल्लेबाजी नहीं कर सके। उनको 7 रन के निजी स्कोर पर पैट कमिंस ने टिम पेन के हाथों कैच आउट कराया। वहीं, शुभमन गिल ने चेतेश्वर पुजारा के साथ पारी को आगे बढ़ाया और दौरे पर दूसरा अर्धशतक जड़ा। उन्होंने 90 गेंदों में अपनी फिफ्टी पूरी की।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button