रुद्रपुर में चोट लगने से नहीं स्वाभाविक हुई थी बुजुर्ग महिला की मौत, पढ़े पूरी खबर
रुद्रपुर,VON NEWS: रुद्रपुर में अतिथि रेस्टोरेंट में हुई तोड़फोड़ और मारपीट के दौरान घायल हुई वृद्धा की 13 दिन बाद संदिग्ध अवस्था में मौत की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई है। पुलिस के मुताबिक वृद्धा की मौत नेचुरल है और चोट से मौत की पुष्टि नहीं हुई है। स्वजनों ने मौत की वजह मारपीट में लगी चोट को बताया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस के मुताबिक जगतपुरा निवासी 70 वर्षीय यशोदा देवी की रविवार को तबीयत खराब हो गई थी। इस पर पुत्र अनिल प्रजापति ने उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा जहां उसकी मौत हो गई थी। परिजनों ने बताया कि 11 जनवरी की रात उसका चचेरा भाई पप्पू प्रजापति अपने जगतपुरा रोड स्थित अतिथि रेस्टोरेंट पर भाजपा नेता समेत 10-12 लोगों ने पथराव शुरू कर दिया। चाउमीन, मोमो के काउंटर को पलटकर सड़क पर फेंक दिया था।
इस दौरान हमले में पप्पू के साथ ही उसकी मां यशोदा देवी भी घायल हो गई थीं। उन्होंने रेस्टोरेंट में हुए हमले के दौरान लगी चोट को मां यशोदा की मौत की वजह बताते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की थी। थानाध्यक्ष ट्रांजिट कैंप विनोद फर्त्याल ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पूर्व में लगी चोट से मौत होने की पुष्टि नहीं हुई है।