होली से जुड़ा पर्व: जानें फुलैरा दूज की मान्यता

VON NEWS : होली के पर्व से कुछ दिन पहले फुलैरा दूज मनाया जाता है, जो कि होली उत्सव से जुड़ा एक अनुष्ठान है। इस वर्ष फुलैरा दूज मंगलवार को मनाया जाएगा। यह फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष के दूसरे दिन मुख्य रूप से उत्तर भारत में मनाया जाता है।

इस दिन वृंदावन और मथुरा के मंदिरों में भगवान कृष्ण की पूजा, अर्चना के विशेष अनुष्ठानों का आयोजन किया जाता हैं। कुछ मंदिरों में, भगवान कृष्ण के मुख पर भी थोड़ा सा रंग डाला जाता है।

उत्तर भारत के कुछ स्थानों में, यह मान्यता है कि,  “फुलैरा दूज”  का ये पूरा दिन बहुत ही शुभ होता है और इसलिए इस दिन ज्योतिषियों और पंडितों से शुभ समय खोजने के लिए सलाह लेने की जरुरत नहीं होती है।

इस ख़ासियत की वजह से ही, बहुत से लोग जिनके विवाह के मुहूर्त आदि में समस्या होती है। शुभ मुहूर्त के रूप में आज के दिन को चुनकर शुभ कार्य कर लेते हैं।

यह भी पढ़े

2 लाख में लीजिए ‘ग्रैंड टूर ऑफ यूरोप एंड यूके’ का मजा

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button