गैरसैंण को उत्‍तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी बनाना ऐतिहासिक कदम

देहरादून, VON NEWS: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने गैरसैंण को प्रदेश की ग्रीष्मकालीन राजधानी बनाने की मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की घोषणा को एक ऐतिहासिक कदम बताया है। उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री को बधाई दी है। उन्होंने बजट को सर्वस्पर्शी बताते हुए कहा कि यह प्रदेश के विकास के रोडमैप को प्रदर्शित करता है। वहीं, गुरुवार को गैरसैंण को ग्रीष्मकालीन राजधानी घोषित करने की खुशी में विधानभवन के सामने लोगों का हुजूम उमड़ा। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, स्पीकर प्रेमचंद अग्रवाल, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने लोगों के साथ होली खेली। ढोल दमाऊ की थाप पर मुख्यमंत्री, स्पीकर भी थिरके। इस दौरान लोगों ने नारेबाजी के साथ उनका स्वागत किया।

एक बयान में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि  ने यह घोषणा कर पार्टी के विधानसभा चुनाव के समय जनता से अपने दृष्टि पत्र में किए गए वादे को पूरा किया है। गैरसैंण को ग्रीष्मकालीन राजधानी बनाने से पर्वतीय इलाकों का विकास तेजीमुख्यमंत्री से होगा। यह भाजपा की प्रदेश के सर्वांगीण विकास की अवधारणा को पूरा करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

यह भी पढ़े

बहादराबाद से मुनिकीरेती तक चलेगी मेट्रो ट्रेन

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button