Google अमेरिका में बड़ी संख्या में कोरोना वैक्सीनेशन के लिए देगा जगह, जानें

वाशिंगटन,VON NEWS: गूगल (Google) ने अमेरिका में बड़ी संख्या में कोरोना वैक्सीनेशन के लिए जगह देने के साथ-साथ आर्थिक मदद का एलान किया है। गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने अपने ताजा बयान में बताया कि यूएस में वैक्सीनेशन के लिए जगह देने के साथ-साथ वैक्सीन की शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए कंपनी की तरफ से 150  मिलियन डॉलर यानी की 15 करोड़ डॉलर की मदद दी जाएगी। कंपनी की तरफ से जारी किए आधिकारिक बयान के मुताबिक, वैक्सीनेशन में मदद करने के अमेरिका में गूगल ऑफिस स्पेस सर्च कर रहा है।

सोमवार को एक ब्लॉग के माध्यम से लिखी गई पोस्ट में गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने कहा कि आज हम वैक्सीनेशन में मदद करने के लिए जगह दे रहे है ताकी ज्यादा से ज्यादा लोगों को टीका लगाया जा सके और वैक्सीन की शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए 15 करोड़ डॉलर वितरित करने का एलान कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इसके जरिए सभी लोगों को आसानी से जानकारी मिलेगी की कहां और कब वैक्सीन लगवाई जा सकती है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button