शादी के बाद वरुण धवन ने शेयर कीं अपनी हल्दी सेरेमनी की फोटोज़, देखें

नई दिल्ली,VON NEWS: आमतौर पर लोग पहले अपनी हल्दी की फोटो शेयर करते हैं, फिर मेहंदी सेरेमनी की और फिर शादी की। लेकिन बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन ने अपने वेडिंग सेलिब्रेशन की फोटोज़ शेयर करने का उल्टा क्रम चुना है। 24 जनवरी को अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड नताशा दलाल के साथ सात फेरे लेना के बाद वरुण ने पहले अपनी शादी की फोटोज़ की शेयर कीं। और आज (25 जनवरी) शादी के एक दिन बात वरुण ने अपनी हेल्दी सेरेमनी की फोटोज़ शेयर की हैं।

वरुण ने अपने इंस्टाग्राम पर हल्दी सेरेमनी की फोटोज़ शेयर की हैं जिनमें वो काफी कूल नज़र आ रहे हैं। एक्टर ने सोशल मीडिया अकाउंट पर दो फोटो शेयर की हैं पहली फोटो में वो अपने बाईसेप्स दिखाते नज़र आ रहे हैं और उनकी पूरी बॉडी पर हल्दी लगी है। वहीं दूसरी फोटो में वरुण अपने दोस्तों के साथ दिख रहे हैं जिसमें सभी ने सफेद रंग की टीशर्ट पहन रखी और टीशर्ट पर लिखा है ‘टीम रघू’ ‘टीम सीमू’ ‘टीम हम्प्टी’ और ‘टीम वीर’। फोटो शेयर करने के साथ एक्टर ने कैप्शन में लिखा है, ‘हल्दी हो गई’। एक्टर की फोटो पर कमेंट करते हुए ‘गली ब्वॉय’ एक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी ने उन्हें मुबारकबाद दी है।

 

वरुण और नताशा ने 24 जनवरी को मुंबई के पास अलीबाग के मेंशन हाउस रिजॉर्ट में शादी की है। शादी के बाद वरुण न सिर्फ अपनी दुल्हन के साथ मीडिया के सामने आए बल्कि उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर शादी की दो तस्वीरें भी शेयर कीं। एक फोटो में दोनों बैठे नज़र आ रहे हैं और उनके पीछे डेविड धवन खड़े हुए हैं। वहीं दूसरी फोटो में दूल्हा-दुल्हन मंडप के सामने सात फेरे लेते नज़र आ रहे हैं। वरुण और नताशा की वेंडिग फोटोज़ सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल हो रही हैं। गेस्ट लिस्ट की बात करें तो शादी में केवल मनीष मल्होत्रा और करण जौहर की नामी सेलेब नज़र आए थे।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button