गिर गए सोने के वायदा भाव, चांदी में भी आई गिरावट, जानिए

नई दिल्ली,VON NEWS: सोने-चांदी की घरेलू वायदा कीमतों में मंगलवार सुबह गिरावट देखने को मिली है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर पांच फरवरी, 2021 वायदा के सोने का भाव मंगलवार सुबह 0.25 फीसद या 126 रुपये की गिरावट के साथ 50,290 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखाई दिया। इसके अलावा वैश्विक स्तर पर भी सोने के वायदा और हाजिर दोनों भाव मंगलवार सुबह गिरावट के साथ ट्रेड करते दिखाई दिए।

सोने के साथ ही चांदी की भी घरेलू वायदा कीमत में मंगलवार सुबह गिरावट देखने को मिली। एमसीएक्स पर मंगलवार सुबह पांच मार्च, 2021 वायदा की चांदी का भाव 0.68 फीसद या 438 रुपये की गिरावट के साथ 68,580 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करता दिखाई दिया। इसके अलावा वैश्विक बाजार में भी मंगलवार सुबह चांदी की वायदा और हाजिर दोनों कीमतों में गिरावट देखने को मिली।

वैश्विक स्तर पर सोने की कीमतें

वैश्विक स्तर पर मंगलवार सुबह सोने की वायदा और हाजिर दोनों कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। ब्लूमबर्ग के अनुसार, मंगलवार सुबह सोने का वैश्विक वायदा भाव कॉमेक्स पर 0.12 फीसद या 2.20 डॉलर की गिरावट के साथ 1,880.60 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया। इसके अलावा सोने का वैश्विक हाजिर भाव इस समय 0.06 फीसद या 1.11 डॉलर की गिरावट के साथ 1,875.78 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।

वैश्विक स्तर पर चांदी की कीमत

वैश्विक स्तर पर मंगलवार सुबह चांदी की भी वायदा और हाजिर दोनों कीमतों में गिरावट देखने को मिली। ब्लूमबर्ग के अनुसार, मंगलवार सुबह कॉमेक्स पर मार्च, 2021 वायदा की चांदी का भाव 0.20 फीसद या 0.05 डॉलर की गिरावट के साथ 26.33 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया। इसके अलावा इस समय चांदी का वैश्विक हाजिर भाव 0.78 फीसद या 0.20 डॉलर की गिरावट के साथ 25.96 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button