अपनी मेहंदी सेरेमनी में गौहर ख़ान ने पहना 4 साल पुराना सूट, जानिए वजह

नई दिल्ली,VON NEWS: बॉलीवुड एक्ट्रेस और बिग बॉस फेस गौहर ख़ान और म्यूज़िक डायरेक्टर इस्माइल दरबार के बेटे ज़ैद दरबार की शादी में बस एक दिन बाकी है। 25 दिसंबर को दोनों का निकाह होना है, उससे पहले दोनों की शादी की रस्में चल रही हैं। हाल ही में गौहर ने अपनी चिकसा सेरेमनी की फोटोज़ इंस्टाग्राम पर शेयर की थीं जिसमें वो ज़ैद के साथ नज़र आ रही थीं। अब गौहर ने इंस्टाग्राम पर अपनी मेहंदी की फोटोज़ शेयर की हैं। गौहर ने अपने हाथों में ज़ैद के नाम की मेहंदी लगवा ली है और मेहंदी लगवाकर वो खुश हैं।

गौहर ने इंस्टाग्राम पर दो फोटोज़ शेयर की हैं दोनों की फोटो में अपने हाथों की मेहंदी फ्लॉन्ट करती दिख रही हैं। गौहर ने अपनी मेहंदी में पीले रंग का सूट पहना है जो कि चार साल पुराना है। फोटो शेयर करने के साथ एक्ट्रेस ने अपने कैप्शन में बताया है कि ये सूट चार साल पुराना है जो उन्हें उनके भाई असद ख़ान ने गिफ्ट किया था। गौहर ने ख़ूबसूरत तोहफे के लिए भाई का शुक्रियाअदा भी किया है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button