आज से यूपी के बैंकों में सेवाएं हुई सीमित
लखनऊ,VON NEWS: कोरोना से उपजे हालात ने बैंकों को भी हाथ समेटने पर मजबूर कर दिया। सोमवार से बैंकिंग सेवाओं में कटौती रहेगी। बैंकों में सिर्फ चार सेवाएं ही मुहैया होंगी। कैश डिपॉजिट/विड्रॉल, क्लीयरिंग सेवा, रेमिटेंस व सरकारी लेनदेन।
बैंक व अन्य वित्तीय संस्थानों से भी कोरोना वायरस के संक्रमण का बड़ा खतरा है, इसलिए बैंक प्रबंधनों ने अपने स्तर पर कई अहम निर्णय लिए हैं। बैंक प्रबंधकों ने ग्राहकों से बैंक न आने की अपील की है। वही ग्राहक बैंक आएं, जिन्हें नगद निकासी व जमा करना है।
इंडियन बैंक एसोसिएशन की ओर से रविवार को यह निर्णय लिया गया कि कोरोना के कारण जो हालात सामने आ रहे है, उसमें बैंकिंग सेवाओं को सीमित करना बेहद जरूरी है। इसके तहत निर्णय लिया गया कि बैंकों में पासबुक प्रिंट/चेक बुक, लोन संबंधी अन्य सभी सेवाओं से परहेज रहेगा। सोमवार से सिर्फ कैश डिपॉजिट/ विड्रॉल, क्लीयरिंग सेवा, रेमिटेंस व सरकारी लेनदेन ही होगा। खतरे को देखते हुए बैंक के उच्च स्तर के अधिकारियों ने 75 फीसद स्टाफ को छुट्टी पर भेज दिया है। महिला स्टाफ को पहले ही छुट्टी पर भेजा जा चुका है। इसके अलावा डाइबिटीज, हृदय रोग समेत अन्य गंभीर बीमारी से ग्रस्त स्टाफ को भी छुट्टी पर भेजा जा चुका है। ऐसे में महज 25 प्रतिशत स्टाफ को ही काम पर लगाया गया है।
कोरोना संकट को लेकर आमजन को रोजमर्रा की खाद्य सामग्री में किसी भी तरह की दिक्कत न होने पाए इसे लेकर मंडी समिति ने कमर कस ली है। सोमवार से न केवल थोक मंडी बल्कि कई फुटकर सब्जी मंडियों को भी खोला जाएगा। मंडी अधिकारियों के मुताबिक दस दिन से अधिक का माल आमजन के लिए उपलब्ध है। आलू, प्याज, टमाटर समेत जरूरी सब्जियों के लिए अतिरिक्त व्यवस्था की जा रही है। दाल और अन्य जरूरी खाद्यानों की कमी नहीं होने दी जाएगी। आढ़ितयों से बातचीत कर आपूर्ति को लेकर तैयारी की गई है। सप्लाई चेन नहीं टूटने दी जाएगी। यही नहीं कालाबाजारियों पर भी नकेल कसी जा रही है। बीती शाम रकाबगंज अलीगंज समेत अन्य कई इलाकों में प्रशासन की टीम के साथ मंडी के अधिकारियों ने कालाबाजारियों पर कार्रवाई करते हुए उन्हें धर लिया।
25 ट्रक सब्जी की रोज रहेगी व्यवस्था शहर की दोनों प्रमुख मंडियों में रोज करीब 25 ट्रक सब्जियों की आवक रहेगी। मंडी सचिव संजय सिंह के मुताबिक आमजन को परेशान होने की जरूरत नहीं।आवश्यकतानुसार आवक बढ़ाई जाएगी। ध्यान इस ओर है कि आने वाले प्रांतों से माल की आवक न रुकने पाए।
दाल और खाद्यान्न की कमी नहीं आएगी
मंडी सचिव ने बताया कि दालों समेत आवश्यक खाद्यान्न उपलब्ध कराया जाएगा। सब्जी हो या फिर खाद्य सामग्री के विक्रेता सभी को चेतावनी दे दी गई है। मंडी की रोज की तय दरों पर ही माल बेचा जाएगा। वहीं फटकर मंडी में भी मनमाने रेट पर बिक्री नहीं हो पाएगी। मंडी सचिव संजय सिंह ने बताया कि माल की आपूर्ति और उसकी आवक पर ध्यान रखा जाएगा। किसी तरह की बाधा न होने पाए इसे लेकर ही मंडियों को खोले जाने का फैसला किया गया है।
VOICE OF NATION NEWS प्रदेश में ही नही देश में भी प्रतिष्ठित होती मीडियापोर्टल की हिंदी व अंग्रेजी वेबसाइट है तथा उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त है । आपकी खबर हमारे news channel पर भी प्रसारित की जाती है www.voiceofnationnews.com में हमें आपकी राय और सुझावों की जरुरत हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें voiceofnation18@gmail.com या vonnews8@gmail.com पर भेज सकते हैं या हमारे व्हाटसप नंबर 7579193109 ( मुख्य संपादक श्री मनीष वर्मा जी ) पर भी संपर्क कर सकते हैं।
यह भी पढ़े :
माध्यमिक विद्यालयों में अब होंगे तीन प्री बोर्ड नए सत्र से लागू होगी व्यवस्था