ऋण वितरण में घालमेल करने पर चार तत्कालीन शाखा प्रबंधक निलंबित,पढ़े पूरी खबर

देहरादून,VON NEWS: उप निबंधक सहकारिता गढ़वाल मंडल ने महाप्रबंधक जिला सहकारी बैंक देहरादून और जिला सहायक निबंधक को फर्जी ऋण वितरण करने और लक्ष्यों के सापेक्ष ऋण वितरण नहीं करने पर चार तत्कालीन शाखा प्रबंधकों को निलंबित करने का निर्देश दिया है। इसके अलावा पूर्व में निलंबित शाखा प्रबंधक नरेंद्र शर्मा की सेवा समाप्ति की कार्रवाई करने के लिए कहा है।

राजपुर रोड स्थित सहकारी प्रबंधन संस्थान सभागार में शुक्रवार को उप निबंधक सहकारिता मान सिंह सैनी की अध्यक्षता में सहकारिता विभाग और जिला सहकारी बैंक देहरादून की समीक्षा बैठक हुई।

इस दौरान उप निबंधक सहकारिता ने प्रेमनगर शाखा के पूर्व प्रबंधक सुधीर कुमार को दोबारा शाखा से संबद्ध करने का निर्देश महाप्रबंधक को दिया। ऐसा सुधीर कुमार के कार्यकाल में प्रेमनगर शाखा से वितरित ऋणों के एनपीए होने के चलते किया गया है। उन्हें शत-प्रतिशत वसूली के लिए प्रेमनगर शाखा से संबद्ध किया गया है।

राज्य सहकारी बैंक से संजय रावत को सेलाकुई और सहसपुर में शाखा प्रबंधक रहते हुए वितरित फर्जी ऋणों की वसूली करने के लिए वापस जिला सहकारी बैंक देहरादून में संबद्ध करने का निर्देश दिया है। शाखा प्रबंधक चकराता मुकेश बड़वाल को सेलाकुई व सहसपुर शाखा में अपने कार्यकाल के दौरान फर्जी ऋण वितरण के लिए निलंबित करने को कहा गया है।

इससे पहले मुकेश बड़वाल को ऋणों की वसूली के लिए सेलाकुई व सहसपुर शाखा से संबंद्ध किया जाएगा। नाथूवाला शाखा में कैडर सचिव मोहम्मद जुलफान को वितरित ऋणों की वसूली तीन फीसद से कम होने पर निलंबित करने का निर्देश दिया गया है। सहकारी समितियों की ऋण सीमा समय पर स्वीकृत नहीं करने पर वरिष्ठ शाखा प्रबंधक बीडी जोशी के निलंबन का निर्देश भी दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button