अमेरिका के टेक्सास में चर्च में गोलीबारी, पढ़े पूरी खबर

VON NEWS: अमेरिका के पूर्वी टेक्सास शहर में एक चर्च में रविवार सुबह हुई गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक व्यक्ति घायल हो गया। शेरिफ कार्यालय ने यह जानकारी दी है।

स्मिथ काउंटी शेरिफ कार्यालय में सार्जेट लैरी क्रिश्चियन ने कहा कि विनोना के पास स्टारविले मेथोडिस्ट चर्च में यह घटना हुई है। वहां से भागते हुए एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया गया है।

चर्च से सुबह 9.20 बजे फोन से पुलिस को घटना के बारे में बताया गया। क्रिश्चियन ने इसे नफरत के चलते गोलीबारी से इन्कार कर दिया। उन्होंने कहा कि गोलीबारी के समय चर्च में प्रार्थना सभा नहीं चल रही थी।

उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। टेक्सास के गवर्नर ने घटना पर दुख जताया है। चर्च के लोगों से संपर्क नहीं हो सका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button