घंटाघर पर हंगामे के आरोप में मुनव्वर राना की बेटी समेत 150 के खिलाफ FIR, दो गिरफ्तार

लखनऊ, VON NEWS: नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के विरोध में घंटाघर पर प्रदर्शन के दौरान हंगामा करने के आरोप में ठाकुरगंज इंस्पेक्टर ने एक और एफआइआर दर्ज कराई है। आरोपितों में मुनव्वर राना की बेटी सुमैया राना समेत 11 महिलाएं, 11 पुरुष और 150 अज्ञात लोग शामिल हैं। पुलिस ने दो आरोपितों को भी गिरफ्तार किया है। वहीं, अन्य की तलाश कर रही है।

इंस्पेक्टर ठाकुरगंज के मुताबिक,इ घंटाघर पर प्रदर्शनकारियों ने अवैध रूप से कब्जा कर रखा है। सरकार के खिलाफ नारेबाजी की जा रही है। आरोप है कि शनिवार को ङ्क्षहसा का आरोपित प्रेम नगर बरौरा निवसी अब्दुल हफीज जेल से सशर्त छूटकर आया था। इस दौरान वह घंटाघर पहुंच गया, जहां महिलाओं और पुरुषों ने उसको सम्मानित किया। आरोपितों ने पुलिस के खिलाफ अचानक नारेबाजी शुरू कर दी। हंगामा बढ़ता देखकर वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने उन्हें शांत कराने की कोशिश की तो उनसे धक्का-मुक्की की गई। यही नहीं, आरोपितों ने सोशल मीडिया पर पुलिस के खिलाफ भ्रामक सूचनाएं चलाईं। सड़क पर आरोपितों की गाडिय़ां खड़ी होने से जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। आरोप है कि प्रदर्शनकारी पर्यटकों से भी अभद्र व्यवहार कर रहे हैं। पुलिस ने इस मामले में नितिन राज, यामीन खान, आसिफ खान, पूजा शुक्ला, रूखसाना जिया, सबी फातिमा, नसरीन खान, जियाऊद्दीन, जीनत कौशल, रेहाना, रानी, रऊफ, सुमैया राना, उजमा परवीन, सैफुद्दीन, मो वसी, सुनील बेग, फैयाज अहमद, आसफिया खातून, रेशमा, एबाद अहमद और अब्दुल हफीज समेत 150 अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआइआर दर्ज कराई है। पुलिस के मुताबिक हंगामा करने के आरोप में नितिन और एबाद को गिरफ्तार कर मामले की छानबीन की जा रही है।

यह भी पढ़े

कोरोना वायरस से भारत में तीसरी मौत!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button