इमरान हाशमी ने बॉलीवुड को बताया फर्जी फिल्म इंडस्ट्री, जानिए पूरा मामला

नई दिल्ली,VON NEWS: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री को लेकर कई सितारे बेबाकी से अपनी राय और बयान देने के लिए जाने जाती हैं। ग्‍लैमर और चकाचौंध से भरी इस दुनिया की बहुत से सितारे आलोचना भी कर चुके हैं। अब दिग्गज अभिनेता इमरान हाशमी ने बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री को लेकर बड़ी बात बोली है। साथ ही बताया है कि वह इस इंटस्ट्री से दूसरी बनाकर क्यों रखते हैं।

इमरान हाशमी ने हाल ही में रेडियो होस्ट सिद्धार्थ कन्नन से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने अपनी आने वाली फिल्मों और बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री को लेकर ढेर सारी बातें कीं। इमरान हाशमी ने बॉलीवुड को फर्जी फिल्म इंडस्ट्री बताया है। उन्होंने कहा कि जब से उन्‍होंने बॉलीवुड में काम करना शुरू किया है, वह कुछ सिद्धांतों को फॉलो करते हैं। इमरान हाशमी का मानना है कि बॉलीवुड में तमाम लोग ऐसे हैं जो आपके मुंह पर अच्‍छी बातें करते हैं लेकिन पीठ पीछे वही लोग बुराई करते हैं।

इमरान हाशमी ने कहा है कि अपने दोस्‍तों की वजह से जमीन से जुड़े हुए हैं जिन्‍हें वह कई वर्षों से जानते हैं और उनका फिल्‍म इंडस्‍ट्री से लेना-देना नहीं है। इसके लिए वह अपने परिवार को भी श्रेय देते हैं। इमरान हाशमी परिवार की आलोचना को भी सुनते हैं। यह उन्‍हें और अलग नजरिया देता है। उन्होंने कहा कि बॉलीवुड में काफी समय बिताने के बाद वह फिल्म इंडस्‍ट्री से थोड़ी दूरी बनाकर रखते हैं। यही वजह है कि उनकी पवित्रता बरकार है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button