दुनिया के दूसरे सबसे बड़े महाद्वीप पर कोरोना से हाल है बेहाल,पढ़े पूरी खबर

नई दिल्‍ली,VON NEWS: अफ्रीका यूं तो विश्‍व का दूसरा सबसे बड़ा महाद्वीप है और यहां पर ही धरती पर मीठे पानी की दूसरी सबसे बड़ी झील भी मौजूद हैं, जिसका नाम विक्‍टोरिया झील है। ये झील दुनिया की सबसे बड़ी नील नदी का स्रोत भी है। अफ्रीका में वो सभी कुछ है जो इसको समृद्ध बनाने की ताकत रखता है। इसके बावजूद इस महाद्वीप में आने वाले 54 देशों में से अधिकतर गरीब या मध्‍यम देशों की श्रेणी में आते हैं।

यहां पर अफ्रीका का जिक्र इसलिए किया जा रहा है क्‍योंकि वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से ये भी अछूता नहीं रहा है। रॉयटर्स के आंकड़ों के मुताबिक यहां पर अब तक कोरोना संक्रमण के कुल 3,727,320 मामले सामने आ चुके हैं जबकि 96,829 मरीजों की इससे मौत हो चुकी है। इसके अलावा 3,197,652 मरीज ठीक भी हुए हैं। यहां पर कोरोना के नए स्‍ट्रेन के मिलने के बाद दुनिया के कुछ देशों ने यहां से जाने वाली विमान सेवाओं को  फिलहाल रोक दिया है।

आपको बता दें कि अफ्रीका दुनिया का एकमात्र ऐसा महाद्वीप भी है जहां के लगभग सभी देशों को वैश्विक संगठन द्वारा वित्‍तीय मदद दी जाती है। वर्ल्‍ड बैंक के आंकड़े बताते हैं कि इस महाद्वीप के कई देश दुनिया के सबसे गरीब देशों के रूप में चिन्हित हैं। इनमें सेंट्रल अफ्रीकन रिपब्लिक, बरूंडी, कांगो, नाइजर, मलावी, लाइबेरिया, मोजांबिक, सियरा लियोन, गांबिया, एरिट्रेया, गुएना बिसाओ, टोगो, बुर्किना फासो, युगांडा, इथियोपिया, चाड़, रवांडा, माली, जिंबाव्‍बे, गुएना, बेनिन, का नाम शामिल है। दक्षिण अफ्रीका इसी महाद्वीप का एक ऐसा देश है जिसको यहां के अन्‍य देशों की तुलना में संपन्‍न कहा जा सकता है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button