लद्दाख में घुसा चीनी सैनिक, पूछताछ में बनाया रास्‍ता भटकने का बहाना!

बीजिंग,VON NEWS: लद्दाख में एक चीनी सैनिक को गिरफ्तार किया गया है। यहां के रेजांग ला हाइट एरिया (Rezang La heights) के पास से सैनिक को दबोचा गया। मामले पर दोनों पक्षों के बीच बातचीत जारी है।  भारत की सीमा में दबोचे गए चीनी सैनिक से पूछताछ जारी है। उसने बताया कि वह अपना रास्ता भटक कर आ गया था।

प्रेट्र के अनुसार, गिरफ्तार सैनिक के साथ स्थापित मानदंडों के तहत व्‍यवहार किया जा रहा है। सेना मामले की जांच कर रही है। यदि जांच में चीनी सैनिक के रास्‍ता भटकने वाली बात सच साबित हो जाती है तो औपचारिकताएं पूरी करने के बाद उसे वापस चीन भेज दिया जाएगा। बता दें कि भारत चीन सीमा ‘LAC’ के पास पिछले वर्ष से ही दोनों देशों के सैनिक तैनात हैं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button