मुरादाबाद पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, सलामी लेने से किया इनकार! पढ़े पूरी खबर
VON NEWS : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने निर्धारित समय के अनुसार मुरादाबाद सर्किट हाउस पहुंच गए हैं।
उनकी अगुवानी में प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह पहले ही सर्किट हाउस पहुंच चुके थे।
यहां पहुंचते ही सीएम योगी ने सलामी लेने से इनकार कर दिया और सीधे भाजपा जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों के साथ बैठक के लिए चले गए। फिलहाल बैठक चल रही है।