जनता दरबार में न जा सके मुख्यमंत्री योगी ने किया रुद्राभिषेक

गोरखपुर, VON NEWS:  चार दिवसीय यात्रा पर रविवार को गोरखपुर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार की सुबह गोरखनाथ मंदिर स्थित अपने आवास के शक्ति पीठ में पहले भगवान नरसिंह की पूजा-अर्चना की और फिर पूरे विधि-विधान से रुद्राभिषेक किया। एक घंटे चले इस आनुष्ठानिक कार्यक्रम को मंदिर के प्रधान पुरोहित रामानुज त्रिपाठी वैदिक और 11 वेदपाठियों ने संपन्न कराया।

कार्यक्रम की व्यस्तता के चलते सीएम नहीं जा सके जनता-दर्शन में

आनुष्ठानिक कार्यक्रम की व्यस्तता के चलते मुख्यमंत्री जनता-दर्शन में खुद नहीं जा सके। ऐसे में उन्होंने मंदिर पहुंचे करीब 100 फरियादियों की समस्या सुनने के लिए जिलाधिकारी के. विजयेंद्र पांडियन और एसएसपी डॉ. सुनील गुप्ता को निर्देशित किया। दोनों अफसरों ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय के प्रभारी मोती लाल सिंह के साथ हिंदू सेवाश्रम में लोगों की समस्याएं सुनीं और समाधान का आश्वासन दिया।

योगी ने की पूजा

इससे पहले मुख्यमंत्री की सुबह की दिनचर्या परंपरागत रही। सुबह पांच बजे आवास से निकलने के बाद उन्होंने पहले गुुरु गोरक्षनाथ की पूजा-अर्चना की और फिर अपने गुरु ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ के समाधि स्थल पर जाकर उनका आशीर्वाद लिया।

गोशाला गए, गायों को खिलाया चना और गुड़

योगी ने मंदिर परिसर के भ्रमण के बाद करीब आधा घंटा गोशाला में गुजारा और गायों को अपने हाथ से गुड़-चना खिलाया। सुबह की नियमित दिनचर्या के बाद मुख्यमंत्री ने सुबह आठ से नौ बजे तक नरसिंह पूजा और रुद्राभिषेक किया।

यह भी पढ़े

एक ही मैच के बाद धड़ाम से गिरी शेफाली वर्मा 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button