मुख्यमंत्री ने सभी जिलाधिकारियों को दिए निर्देश

देहरादून, VON NEWS: कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के सिलसिले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत भी शामिल हुए। इसके बाद में मुख्यमंत्री ने सचिवालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये सभी जिलों के जिलाधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कोरोना के मद्देनजर सभी जिलों में अपर जिलाधिकारी स्तर के अधिकारियों को नोडल अधिकारी बनाने के निर्देश दिए। नोडल अधिकारी अपने जिलों में सभी अस्पतालों का निरीक्षण कर जिलाधिकारी को लगातार अपडेट करते रहेंगे। साथ ही तैयारियों को लेकर आने वाली अड़चनों व जरूरी आवश्यकताओं को लेकर भी अवगत कराएंगे, ताकि जिला व शासन स्तर पर कदम उठाए जा सकें।

मुख्यमंत्री ने परिवेश की स्वच्छता पर जोर देते हुए कहा कि सार्वजनिक स्थलों को सेनिटाइज करना अत्यंत जरूरी है। सभी जिलाधिकारी निरंतर इसकी रिपोर्ट लेते रहें। उन्होंने सभी नगर निकायों को पूरी सक्त्रियता से कार्य करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि खाद्य पदाथरें की आपूर्ति सुचारू रूप से बनी रहे, इसके लिए स्थानीय व्यापार मंडलों, मंडी परिषदों से संपर्क कर व्यवस्थाएं बनाई जाए। इस बात का ख्याल रखा जाए कि अफरातफरी का माहौल न बने। अफवाहें फैलाने वालों के साथ सख्ती से पेश आने के निर्देश मुख्यमंत्री ने दिए।

यह भी पढ़े

दून के महापौर बोले कोरोना के खिलाफ लड़ाई में आगे आएं लोग

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button