चंडीगढ़ से हिसार हेली टैक्सी शुरू, 45 मिनट का होगा सफर!

VON NEWS: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने गुरुवार को चंडीगढ़ एयरपोर्ट से हिसार के लिए हेली टैक्सी सेवा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान मनोहर लाल ने कहा कि आज का दिन हमारे लिए विशेष दिन है। संयोग से आज मकर संक्रांति है और चंडीगढ़ एयरपोर्ट से हिसार के लिए हेली टैक्सी की भी शुरुआत हो गई है।

हेली टैक्सी में पायलट समेत 4 लोग सवार हो सकेंगे। हिसार से चंडीगढ़ का सफर 45 मिनट में तय किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने बताया कि अगले चरण में 18 जनवरी को हिसार से देहरादून और तीसरे चरण में 23 जनवरी को हिसार से धर्मशाला के लिए यह सेवा शुरू की जाएगी। हेली टैक्सी को प्राइवेट टैक्सी के तौर पर भी बुक किया जा सकेगा, हालांकि इसके रेट अलग होंगे।

 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button