पंखे के सहारे लटका मिला शव संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत

देहरादून,VON NEWS: डालनवाला क्षेत्र में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव पंखे के सहारे फंदे पर झूलता मिला। महिला कुछ समय से अपने मायके में रह रही थी।

डालनवाला थाना प्रभारी मणिभूषण श्रीवास्तव ने बताया कि डीएल रोड निवासी काजल की शादी दो साल पहले हुई थी। पति और ससुराल वालों से विवाद के चलते शादी के कुछ समय बाद ही काजल डीएल रोड स्थित अपने मायके चली आई। इसके बाद से वह यहीं रह रही थी।

गत देर रात काजल अपने कमरे में चली गई। कुछ देर बार परिजन उसके कमरे में पहुंचे तो वह पंखे के सहारे फंदे से लटकी हुई थी। इंस्पेक्टर ने बताया कि मौत के कारणों की जांच की जा रही है।

कमरे में मृत मिला व्यक्ति

उधर, शहर कोतवाली क्षेत्र में एक व्यक्ति की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। कोतवाल शिशुपाल नेगी के अनुसार एक व्यक्ति ने सूचना दी थी कि धीरज आहूजा पार्क रोड स्थित एक मकान में मृत पड़ा है। लक्ष्मण चौक पुलिस चौकी के प्रभारी मौके पर पहुंचे तो पता चला कि उसने पांच-छह दिन पहले कमरा किराये पर लिया था।

मरणोपरांत किया नेत्रदान 

ऋषिकेश निवासी दर्शनी कौर व ज्वालापुर निवासी शिफाली अरोड़ा ब इस दुनिया में नहीं हैं। मगर, उनके नेत्रदान का संकल्प उनके बाद इस दुनिया में चार लोगों को नेत्र ज्योति प्रदान करेगा। ऋषिकेश निवासी दर्शन कौर (58 वर्ष) का बुधवार को निधन हो गया।

उनके बेटे प्रीतम घई, नतीश घई, जगदीश घई व बेटी हेमा ने उनके नेत्रदान का संकल्प लिया। वहीं ज्वालापुर निवासी सेफाली अरोड़ा (31 वर्ष) के निधन के बाद उनके पिता कमल किशोर ने अपनी बेटी के नेत्रदान कराने के लिए नेत्रदान प्रेरक रामशरण चावला व गोपाल नारंग से संपर्क किया।

यह भी पढ़े

गैरसैंण विकास परिषद के संशोधन से स्पीकर नाखुश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button