बिहार: पूर्व पंचायत सदस्य ने घर में घुसकर विवाहिता को उठाया, पढ़े पूरा मामला

VON NEWS: बिहार के बेतिया-नरकटियागंज में हथियार के बल पर एक महिला को उसके घर से अगवा करके दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया है। यह घटना शिकारपुर थाना क्षेत्र के मंगरहरी गांव में घटित हुई। महिला ने गांव के ही एक व्यक्ति को पूरी घटना के लिए जिम्मेदार ठहराया है। पीड़िता के बयान के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

शिकारपुर थाना की पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। वहीं आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी की जा रही है। घटना के बारे में पीड़िता के पति ने बताया कि गांव के ही रामविलास पटेल ने पहले भी कई बार महिला के साथ दुष्कर्म की कोशिश की थी। उन्होंने बताया कि देर रात आरोपी घर में घुसा और बंदूक के बल पर महिला को सरेह में खींचकर ले गया। यहां उसने महिला के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।

महिला ने दुष्कर्म की इस घटना की जानकारी अपने पति को दी। इसके बाद दोनों शिकारपुर थाना पहुंचे और पुलिस में लिखित शिकायत दर्ज कराई। घटना के बारे में शिकारपुर थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार गुप्ता ने बताया कि पीड़ित महिला के बयान पर मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button