भारत की धमाकेदार जीत से Test Championship टेबल में बड़ा बदलाव, जानिए

नई दिल्ली,VON NEWS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही चार मैचों टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला बेहद ही शानदार रहा। भारतीय टीम ने पहला मैच हारने के बाद दमदार तरीके से वापसी करते हुए 8 विकेट से जीत हासिल की। यह सीरीज आइसीसी के टेस्ट चैंपियनशिप के तहत खेली जा रही है। भारत की धमाकेदार जीत के बाद टेबल में बड़ा बदलाव हुआ है। भारतीय टीम न्यूजीलैंड को पछाड़कर दूसरे स्थान पर पहुंच गई है।

मेलबर्न में भारत की जीत के बाद अब आइसीसी टेस्ट चैंपियनशिप टेबल में बदलाव हुआ है। भारत के खिलाफ हार का ऑस्ट्रेलिया को नुकसान पहुंचा है लेकिन वह अभी भी पहले स्थान पर काबिज है।

न्यूजीलैंड की टीम दूसरे से तीसरे नंबर पर पहुंच गई है जबकि भारत ने दूसरा स्थान हासिल कर लिया है। वैसे पाकिस्तान के खिलाफ खेले जा रहे टेस्ट मैच का कल (बुधवार) को आखिरी दिन है और इसके बाद न्यूजीलैंड के अंकों में बदलाव होगा।

इस समय पहले स्थान पर बनी ऑस्ट्रेलिया के खाते में 77 प्रतिशत जीत दर्ज है जबकि भारतीय टीम ने जीत का प्रतिशत अब 72 कर लिया है। न्यूजीलैंड के जीत का प्रतिशत 62 है और वह तीसरे स्थान पर है। 60 प्रतिशत जीत के साथ इंग्लैंड चौथे जबकि 39 प्रतिशत के साथ पाकिस्तान पांचवें नंबर पर है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button