ट्रंप के विरोध के रूप में बना उनकी शक्‍ल का बैलून,जानिए पूरा मामला

लंदन,VON NEWS: अमेरिका के निवर्तमान राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप की शक्‍ल के एक गुब्‍बारे को ब्रिटेन के म्‍यूजियम में रखा जाएगा। इस गुब्‍बारे का पहली बार इस्‍तेमाल जून 2019 मं उस वक्‍त किया गया था जब वो ब्रिटेन की तीन दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर गए थे। उस वक्‍त वहां पर उनके खिलाफ हुए विरोध प्रदर्शन के दौरान इस गुब्‍बारे का इस्‍तेमाल किया गया था। इस गुब्‍बारे में ट्रंप का चेहरा एक रोते हुए बच्‍चे की तरह बनाया गया था। म्‍यूजियम ऑफ लंदन के डायरेक्‍टर का कहना है कि वो इस गुब्‍बारे को अपने म्‍यूजियम में जगह देकर उस दिन को याद के तौर पर संजो कर रखे रहना चाहते हैं।

इस गुब्‍बारे में ट्रंप को डायपर पहने हुए एक जिद्दी बच्‍चे के रूप में दिखाया गया था। इसके बाद से ये गुब्‍बारा फ्रांस, अर्जेंटीना, आयरलैंड और डेनमार्क तक चला गया है। म्‍यूजियम के डायरेक्‍टर शैरन एमेंट ने कहा कि दुनिया के कई बड़े देशों का सफर करने के बाद अब ये गुब्‍बारा अपनी असली मंजिल तक पहुंच रहा है। म्‍यूजियम में इसको संभालकर रखा जाएगा और अब यही इसका असली और नया घर होगा।

आपको बता दें कि म्‍यूजियम में ये गुब्‍बारा प्रोटेस्‍ट कलेक्‍शन का हिस्‍सा बनेगा। इस कलेक्‍शन में क्‍लाइमेट चेंज को लेकर हुआ विरोध के अलावा इराक में युद्ध के खिलाफ हुआ प्रदर्शन और वहां वोटिंग का आधिकार पाने के लिए महिलाओं द्वारा किए गए विरोध प्रदर्शन शामिल है। इस बैलून को क्राउड फंडिंग के जरिए तैयार किया गया था। विरोध प्रदर्शन करने वालों ने इसको नफरत की राजनीति के खिलाफ जंग का प्रतीक बताया था। एमेंट का कहना है कि ये गुब्‍बारा हमेशा इस बात की याद दिलाता रहेगा कि कैसे लंदन में राष्‍ट्रपति ट्रंप के विरोध में उठ खड़े हुए थे।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button