बंगाल के बाद 26 दिसंबर को असम जाएंगे अमित शाह, जानिए पूरी खबर

नई दिल्ली,VON NEWS: पश्चिम बंगाल के दौरे के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह(Amit Shah) असम दौरे पर जाएंगे। अमित शाह के 26 दिसंबर को असम दौरे पर जाने की संभावना है। इस दौरान असम में 2021 विधानसभा चुनावों से पहले कांग्रेस समेत कई विपक्षी विधायकों और नेताओं के भाजपा में शामिल होने की संभावना है।

अपनी यात्रा के दौरान, अमित शाह पार्टी नेताओं के साथ बैठक करेंगे और आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारी की समीक्षा करने वाले हैं।

भाजपा उपाध्यक्ष और पार्टी के असम प्रभारी बैजयंत पांडा ने कहा कि वह 23 दिसंबर को अमित शाह के दौरे से पहले राज्य का दौरा करेंगे और तैयारियों का जायजा लेंगे।

भाजपा उपाध्यक्ष और पार्टी के असम प्रभारी बैजयंत पांडा ने कि अमित शाह बहुत जल्द असम का दौरा करेंगे। इसका अंतिम कार्यक्रम तैयार किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि राज्य प्रभारी के रूप में मैं 23 दिसंबर को असम जाऊंगा और अमित शाह की यात्रा की तैयारियों को देखूंगा। पांडा ने कहा कि 25 दिसंबर को हम असम में ‘गुड गवर्नेंस दिवस’ मनाएंगे। इस अवसर पर, स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी की एक बड़ी प्रतिमा का असम में अनावरण किया जाएगा।

भाजपा नेता ने कहा कि असम के कई विपक्षी नेता पार्टी के संपर्क में हैं। पांडा ने कहा कि पश्चिम बंगाल में बड़ी संख्या में विधायक हमारे साथ शामिल हुए हैं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button