उत्‍तराखंड में हर नल तक जल पहुंचाने का लक्ष्य

देहरादून VON NEWS:  बजट में केंद्र व बाह्य सहायतित पेयजल योजनाओं को ही धरातल पर उतारने के प्रयास ज्यादा नजर आए। हर घर को पेयजल कनेक्शन से जोड़ने के साथ ही संसाधनों के विस्तार पर भी सरकार का फोकस दिखा।

केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी परियोजना ‘जल जीवन मिशन’ के तहत हर नल को जल की आपूर्ति को सरकार ने प्राथमिकता में शामिल किया है। इसके तहत प्रदेश में 184125 नए कनेक्शन देने, 680 हैंड पंप स्थापित करने, 20 गहरे नलकूप, पांच मिनी नलकूप स्थापित करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके अलावा नए वित्तीय वर्ष में 810 ग्रामीण पेयजल योजनाओं के सुदृढ़ीकरण और जीर्णोद्धार के प्रयासों में तेजी लाने का लक्ष्य रखा गया है।

यात्रा मार्गों पर बेहतर होगी पेयजल व्यवस्था

सरकार ने बजट में चारधाम यात्रा मार्गों पर पेयजल व्यवस्था दुरुस्त करने पर भी जोर दिया है। इसके लिए पेयजल व्यवस्था प्रबंधन का लक्ष्य सालभर में पूरा करने की बात कही गई है। इसके अलावा 70 ग्रामीण व 10 नगरीय पेयजल योजना पूर्ण कर करने की मंशा भी जाहिर की गई है

गैरसैंण में बनेंगे जलाशय

बजट में जल संरक्षण और सिंचाई व्यवस्था सुधार को भी ध्यान में रखा गया है। बाह्य सहायतित योजना के तहत सिंचाई और जल संरक्षण को प्रदेश भर में जलाशय व झील बनाने के लिए 1200  करोड़ की योजनाओं को सैद्धांतिक सहमति मिलने के बाद सरकार धरातल पर कार्य करने को तैयार है। गैरसैंण सहित कई क्षेत्रों में झीलों और जलाशयों का निर्माण किया जाएगा। इसका उद्देश्य पेयजल के साथ ही सिंचाई और जल संरक्षण है।

यह भी पढ़े

नेहा धूपिया रोडीज के लिए पहुची उतराखण्ड 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button