सामूह‍िक व‍िवाह समारोह में शादी के बाद पत्‍नी को छोड़कर फरार हो गया पत‍ि, जानिए पूरा मामला

मुरादाबाद,VON NEWS: मझोला थानाक्षेत्र में तब अचानक सनसनी फैल गई, जब एक युवती शादी के जोड़े में सड़क पर भटकती मिली। पूछताछ में युवती ने बताया क‍ि सामूहिक विवाह में उसकी शादी हुई और इसके बाद पति उसे छोड़कर फरार हो गया। यह सुनते ही स्थानीय लोगों ने वाकये से पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने युवती को नारी निकेतन भेज दिया है।

मझोला थाना क्षेत्र के सूर्यनगर में तब अचानक खलबली मच गई, जब राहगीरों की नजर लावारिस हाल में सड़क पर भटक रही 24 वर्षीय एक युवती पर पड़ी। युवती शादी के लाल जोड़े में थी। उसके हाथ में प्लास्टिक का एक थैला था। संदेह के आधार पर सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने महिला से पूछताछ की।

तब युवती ने बताया क‍ि वह शहर में सामूहिक व‍िवाह समरोह में शामिल हुई थी। शादी के बाद उसे छोड़कर पति फरार हो गया। हालांकि कुछ ही देर बाद युवती बार-बार बयान बदलती रही। युवती ने अपना नाम वंदना बताया। कहा कि वह भदरोई बाजार की रहने वाली है। घटना के बावत थाना प्रभारी अजय पाल सिंह ने बताया कि युवती का मेडिकल जिला अस्पताल में कराया गया। प्रथम दृष्टया जांच में यह बात सामने आई है क‍ि युवती की मानस‍िक हालत ठीक नहीं है। फिलहाल उसे नारी निकेतन भेजा गया है। सोशल मीडिया की मदद से युवती की पहचान कराने की कोशिश हो रही है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button