अमेरिकी स्‍पेस कंपनी स्‍पेसएक्‍स के मिशन को बड़ा झटका, लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्‍त हुआ..

टेक्‍सास,VON NEWS: अमेरिका के उद्यमी एलोम मस्‍क की निजी अंतरिक्ष कंपनी स्‍पेसएक्‍स के बुलेट के आकार वाली स्‍टारशिप रॉकेट मंगलवार को लैंडिग के दौरान दुर्घटनाग्रस्‍त हो गया। इसे टेक्‍सास स्थित स्‍पेसएक्‍स की रॉकेट फैसिलिटी से लॉन्‍च किया गया था। इस हादसे से अमेर‍िकी स्‍पेस कंपनी को चांद और मंगल मिशन को एक बड़ा झटका लगा है।

दो महीने के भीतर अमेरिकी अंतरिक्ष कंपनी को यह दूसरा बड़ा झटका है। दो महीने पूर्व स्‍टारशिप रॉकेट टेस्‍ट परीक्षण किया गया था, लेकिन यह परीक्षण भी नाकाम रहा था। परीक्षण के बाद रॉकेट में विस्‍फोट हो गया था। लॉन्चिंग के बाद लैंडिग की दौरान इसकी गति बढ़ गई थी। यह जमीन से टकराने के बाद आग के गोले में बदल गया।

स्‍टेनलेस स्‍टील का रॉकेट ने 10 किलोमीर की अपनी इच्छित ऊंचाई हासिल करने के बाद हादसे को प्राप्‍त हुआ। ऊड़ान के दौरान ऐसा लग रहा था कि सब कुछ ठीक चल रहा है, लेकिन लैंडिग के समय रॉकेट खुद को सीधा करने में अक्षम रहा। इसके चलते उसमें विस्‍फोट हो गया।

इस हादसे के बाद स्‍पेसएक्‍स से जुड़े जॉन इंसपुकर ने कहा कि हमें अभी लैंडिग की तकनीक पर थोड़ा काम करना है। स्पेसएक्स ने पिछले हफ्ते स्टारशिप लॉन्च करने की कोशिश की थी, लेकिन फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन से उसको जरूरी मंजूरी नहीं मिल सकी थी। इसे लेकर मस्क ने ट्विटर पर पर अपनी नाराजगी जताई थी। बता दें कि अंतरिक्ष कंपनी मंग्रह ग्रह पर यात्रियों को ले जाने के लिए स्‍टारश‍िप विकसित कर रहा है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button