सड़क पर मिला युवक का जला हुआ शव,जानिए पूरा मामला!

VON NEWS. उतरौला-गोंडा मार्ग स्थित चमरुपुर सांवतडीह के सामने गुमड़ी शिवदीनपुरवा निवासी धर्मेंद्र यादव व उसकी बाइक संदिग्ध अवस्था में जली मिली। पुलिस ट्राॅली में टकराने के बाद बाइक का फ्यूल टैंक फटने से आग लगने की बात कह रही है, जबकि परिस्थितियां कई सवाल खड़े कर रहीं हैं।

बताया जाता है कि धर्मेंद्र उतरौला के एक पेट्रोल पंप पर सेल्समैन था। शुक्रवार शाम सात बजे काम से छुट्टी पाकर सिद्धार्थनगर जिले के एक गांव में मुंडन संस्कार में शामिल होने गया था। रात करीब 11 बजे वह बाइक से लौट रहा था। उसी समय सांवतडीह के सामने राजमार्ग पर बाईं तरफ खड़ी ट्राॅली में पीछे से टकरा गया। पुलिस को घटना की जानकारी सुबह छह बजे हुई। मृतक के चाचा राजू ने पुलिस को तहरीर दी है। मामले की जांच के लिए फील्ड यूनिट ने आकर मौके से साक्ष्य जुटाए। प्रभारी निरीक्षक वकील पांडेय ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।

सात घंटे तक राजमार्ग पर पड़ा रहा शव :

-अतिव्यस्त गोंडा मार्ग पर रात करीब 11 बजे हुई घटना की जानकारी पुलिस को सुबह छह बजे तब हुई जब एक राहगीर ने चौकी पर सूचना दी। यूपी डायल 112 व बीपीओ की रात गश्त कर रही टीम को राजमार्ग पर घटना की जानकारी न होना पुलिस की सक्रियता पर सवालिया निशान लगा रहा है। यही नहीं, पुलिसिया कहानी के मुताबिक यदि बाइक का फ्यूल टैंक फटा तो उसके धमाके की आवाज ग्रामीणों ने क्यों नहीं सुनी

अनसुलझे सवाल :

-जिस ट्रैक्टर ट्रॉली से टकराकर बाइक सवार के दुर्घटनाग्रस्त होने की बात कही जा रही है, उसकी ऊंचाई अधिक है। बाइक व युवक अलग पड़े मिले। आग लगने पर ट्रॉली का टायर नहीं जला। घटनास्थल पर पुलिस आमजन को फोटो खींचने से रोकती रही। यह सारे सवाल घटना कुछ और होने का इशारा कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button