दहेज में नहीं म‍िली कार तो व‍िवाह‍िता को मार डाला, पढ़िए पूरी खबर

मुरादाबाद,VON NEWS: दहेज के ल‍िए व‍िवाह‍िताओं का उत्‍पीड़न और हत्‍याएं होने का स‍िलस‍िला लगातार जारी है। ताजा मामला मंडल के सम्‍भल के नखासा थाना क्षेत्र का है। यहां दहेज में कार की मांग पूरी न होने पर गला दबाकर व‍िवाह‍िता की हत्‍या कर दी गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

अमरोहा के थाना नौगांवा सादात अंतर्गत मुंडा मुखारी निवासी प्रेम सिंह ने अपनी बेटी सोनी की शादी नखासा थाना क्षेत्र के गांव शाहपुर चामरान निवासी जगदीश के बेटे अमित के साथ की थी। प्रेम सिंह ने बेटी के विवाह में हैसियत अनुसार दान दहेज दिया था लेकिन ससुराल वाले संतुष्ट नहीं थे। कुछ दिनों बाद ही सोनी से दहेज में कार की मांग करने लगे।

आरोप है कार की मांग पूरी ना होने पर ससुराल वालों ने सोनी की गला घोटकर हत्या कर दी। सूचना पर इंस्पेक्टर धर्मपाल सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और विवाहिता के शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी। इंस्पेक्टर ने बताया कि विवाहिता के पिता ने तहरीर दे दी है रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। वहीं दूसरी ओर घटना के बाद से व‍िवाह‍िता के स्‍वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की बारीकी से जांच कर रही है, मौके से साक्ष्‍य भी जुटाए गए हैं। पुलिस को फ‍िलहाल पोस्‍टमार्टम र‍िपोर्ट का इंतजार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button