देहरादून में 10 से 12 जुलाई तक होगा 7वां बुल्सआई ओपन शूटिंग चैंपियनशिप 2026, देशभर के निशानेबाज दिखाएंगे दम

देहरादून में 10 से 12 जुलाई तक होगा 7वां बुल्सआई ओपन शूटिंग चैंपियनशिप 2026, देशभर के निशानेबाज दिखाएंगे दम

देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर की शूटिंग प्रतियोगिता का गवाह बनने जा रही है। बुल्सआई शूटिंग अकादमी द्वारा 7वां बुल्सआई ओपन शूटिंग चैंपियनशिप 2026 का आयोजन 10 से 12 जुलाई 2026 तक त्रिशूल शूटिंग रेंज, रायपुर, देहरादून में किया जाएगा। प्रतियोगिता में देशभर के शूटर्स, शूटिंग क्लबों, अकादमियों, स्कूलों, कॉलेजों एवं विभिन्न संस्थानों के खिलाड़ी भाग लेंगे।  

आयोजकों के अनुसार प्रतियोगिता ISSF एवं NRAI नियमों के अनुरूप आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता में एयर राइफल, एयर पिस्टल, 25 मीटर तथा 50 मीटर स्पर्धाओं के साथ सीनियर, जूनियर, यूथ, सब-यूथ, अंडर-12, पैरा, डेफ, मास्टर्स तथा मीडिया मिक्स जैसी विभिन्न श्रेणियों में मुकाबले होंगे।  

प्रतियोगिता का मुख्य आकर्षण “चैंपियन ऑफ चैंपियंस (COC)” रहेगा, जिसमें विजेताओं के लिए आकर्षक नकद पुरस्कार एवं ट्रॉफियां रखी गई हैं। ISSF एयर राइफल एवं एयर पिस्टल वर्ग में प्रथम पुरस्कार ₹15,000, द्वितीय ₹11,000 तथा तृतीय ₹9,100 के साथ ट्रॉफी प्रदान की जाएगी। वहीं NR वर्ग में प्रथम ₹9,100, द्वितीय ₹7,100 एवं तृतीय ₹5,100 तथा ट्रॉफी दी जाएगी। शेष COC खिलाड़ियों को भी ट्रॉफी देकर सम्मानित किया जाएगा।  

आयोजन समिति ने बताया कि प्रतियोगिता में इलेक्ट्रॉनिक SIUS टारगेट सिस्टम का उपयोग किया जाएगा। प्रतियोगिता में अनुशासन एवं तकनीकी मानकों का विशेष ध्यान रखा जाएगा। देहरादून का त्रिशूल शूटिंग रेंज पहले भी राष्ट्रीय स्तर की कई प्रतिष्ठित प्रतियोगिताओं और चयन ट्रायल्स की मेजबानी कर चुका है।    

प्रतियोगिता के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि 8 जुलाई 2026 दोपहर 12 बजे निर्धारित की गई है। इच्छुक प्रतिभागी आयोजक अरुण सिंह (आयोजन सचिव) से संपर्क कर सकते हैं।  

संपर्क:
अरुण सिंह (Organizing Secretary) – 9027514551
नेहा – 9520041515
ईमेल: arunsingh591@gmail.com  

Voice of Nation सभी प्रतिभागियों को प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं देता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button