संदीप सैनी, संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन), देहरादून संभाग के निर्देशानुसार पुनः आरटीओ कार्यालय देहरादून में परिवहन विभाग द्वारा विशेष निरीक्षण अभियान चलाया गया।

देहरादून, दिनांक 10 june 2026

श्री संदीप सैनी, संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन), देहरादून संभाग के निर्देशानुसार पुनः आरटीओ कार्यालय देहरादून में परिवहन विभाग द्वारा विशेष निरीक्षण अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान एआरटीओ (प्रशासन) श्री चक्रपाणि मिश्रा, एआरटीओ (प्रवर्तन) श्री रत्नाकर सिंह, परिवहन कर अधिकारी सुश्री प्रज्ञा पंत एवं उनकी टीम द्वारा संयुक्त रूप से विभिन्न स्थानों का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान परिवहन कार्यालय के समीप एक स्टाम्प विक्रेता शिव सिंह बिष्ट भी अनधिकृत रूप से कार्य करता हुआ पाया गया, जिनका स्टाम्प लाइसेंस गढ़ी कैंट क्षेत्र हेतु निर्गत है उक्त मामले में उसके विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की प्रक्रिया अपनाई जा रही है। इसके अतिरिक्त दो अन्य स्टाम्प राइटिंग के प्रकरण सामने आए जिनसे स्टाम्प संबंधित सभी रिकॉर्ड्स / रजिस्टर प्रस्तुत करने हेतु निर्देशित किया गया है ।

निरीक्षण के दौरान एक वाहन अवैध रूप से पार्क पाया गया, जिसे नियमानुसार सीज कर दिया गया। इसके अतिरिक्त परिवहन नियमों का उल्लंघन करने वाले 14 अन्य वाहनों के विरुद्ध चालान की कार्रवाई की गई।

परिवहन विभाग द्वारा स्पष्ट किया गया है कि कार्यालय के आस पास संचालित नेट कैफ़े केवल ऑनलाइन फीस जमा करना आदि कार्य तक ही सीमित रहे एवं आरटीओ कार्यालय के पास यातायात एवं परिवहन नियमों के उल्लंघन के विरुद्ध भविष्य में भी इस प्रकार के अभियान निरंतर जारी रहेंगे जिससे आस पास के कॉलोनी वासियों को कठिनाई का सामना ना करना पड़े ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button