संभागीय परिवहन अधिकारी ( प्रशासन ) देहरादून संभाग संदीप सैनी के निर्देश पर आरटीओ कार्यालय के बाहर बनी दुकानों मे एवं आस पास विशेष चैकिंग अभियान चलाया गया , नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान एवं 7 वाहन सीज किये गए

संभागीय परिवहन अधिकारी ( प्रशासन ) देहरादून संभाग संदीप सैनी के द्वारा दिए निर्देशों के क्रम में आरटीओ कार्यालय के बाहर बनी दुकानों मे एवं आस पास विशेष चैकिंग अभियान चलाया गया , नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान एवं 7 वाहन सीज किये गए

परिवहन कार्यालय द्वारा आज कार्यालय परिसर के बाहर यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने तथा अवैध पार्किंग पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया गया। अभियान में एआरटीओ (प्रवर्तन) एवं एआरटीओ (प्रशासन) द्वारा कार्यालय के आसपास की दुकानों इंटरनेट कैफ़े आदि में एवं क्षेत्रों में सघन निरीक्षण किया गया।

ARTO and Team Inspection 

निरीक्षण के दौरान नो-पार्किंग क्षेत्र में खड़े पाए गए वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए कुल 29 वाहनों का चालान किया गया तथा यातायात में बाधा उत्पन्न करने एवं नियमों का गंभीर उल्लंघन पाए जाने पर 7 वाहनों को सीज किया गया। अभियान के दौरान वाहन स्वामियों को यातायात नियमों का पालन करने तथा निर्धारित स्थानों पर ही वाहन पार्क करने के लिए जागरूक भी किया गया।

इस संबंध में आरटीओ  ने कहा कि कार्यालय परिसर एवं उसके आसपास अव्यवस्थित पार्किंग किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जाएगी। नो-पार्किंग क्षेत्रों में वाहन खड़े कर यातायात व्यवस्था को बाधित करने वालों के विरुद्ध आगे भी नियमित रूप से सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि यातायात अनुशासन सुनिश्चित करना विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है और नियमों का उल्लंघन करने वालों के प्रति शून्य सहिष्णुता की नीति अपनाई जा रही है।

आरटीओ  ने आमजन से अपील की कि वे अपने वाहन केवल निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही खड़े करें तथा यातायात नियमों का पूर्ण पालन करें। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि कार्यालय के आसपास अनधिकृत गतिविधियों एवं विभागीय कार्यों में अवांछित हस्तक्षेप करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।

परिवहन विभाग द्वारा भविष्य में भी ऐसे विशेष अभियान निरंतर संचालित किए जाते रहेंगे ताकि यातायात व्यवस्था को सुगम, सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनाया जा सके एवम आरटीओ कार्यालय के समीप कॉलोनी वासियों को कठिनाई का सामना भी ना करना पड़े ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button