स्मार्ट सिटी का रात्रि जनरेटर मस्त,जनता हुई त्रस्त


: राज्य अन्य पिछडा वर्ग आयोग के पूर्व अध्यक्ष अशोक वर्मा।
रात्रि मे किया जा रहा स्मार्ट सिटी का कार्य, अशोक वर्मा ने लिखा डीएम को पत्र

देहरादून 16 मई। उत्तराखण्ड राज्य में कोरोना की दूसरी लहर के चलते 18 मई तक कोरोना कफ्र्यू जिला प्रशासन द्वारा घोषित किया गया है। ऐसे में सभी लोग कोरोना के खौफ से अपने घरो में कैद हैं। लेकिन राजधानी देहरादून में रात्रि मे 12 बजे तक जनरेटर चलाकर स्मार्ट सिटी का कार्य किया जा रहा है। जिसके कारण जनरेटर की भीषण आवाज से क्षेत्रवासियो को अत्याधिक परेशानी का सामना करना पड रहा है। प्रशासन इस तरफ जरा भी ध्यान नही दे रहा। आज राज्य अन्य पिछडा वर्ग आयोग के पूर्व अध्यक्ष अशोक वर्मा ने देहरादून के जिलाधिकारी को पत्र लिखा जिसमें उन्होने कहा कि गांधी रोड स्थित दर्शन लाल चैक पर स्मार्ट सिटी के कार्य के तहत सडक खोदने का काम किया जा रहा है यहां पर यह कार्य जनरेटर चलाकर भीषण आवाज के तहत रात्रि में 12 बजे तक किया जा रहा है जिस कारण समस्त क्षेत्र में अशांति व्याप्त हो रही है। लोग पहले ही कोरोना के खौफ में जिंदगी व्यतीत कर रहे हैं। और अपने घरो मे कैद हैं वही दूसरी ओर स्मार्ट सिटी विभाग के कार्य करने के तरीके से आम जन में गहरा आक्रोश व्याप्त हो रहा है। अशोक वर्मा ने पत्र में कहा कि स्मार्ट सिटी का कार्य दिन मंे किया जाए तो इसमे कोई आपत्ति नही है किंतु रात्रि में तीव्र ध्वनि के जनरेटर चलाकर लोगो की शांति भंग करना उचित प्रतीत नही होता। अशोक वर्मा ने पत्र में जिलाधिकारी से अनुरोध किया कि जन भावनाओं को मद्देनजर रखते हुए स्मार्ट सिटी के अधिकारियों को दिन में कार्य करने के निर्देश जारी करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button