मुख्यमंत्री श्री तीरथ सिंह रावत ने बुधवार को बीजेपी प्रदेश कार्यालय में भारत रत्न डाॅ. भीमराव आंबेडकर की जयंती के अवसर पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी

मुख्यमंत्री श्री तीरथ सिंह रावत ने बुधवार को बीजेपी प्रदेश कार्यालय में भारत रत्न डाॅ. भीमराव आंबेडकर की जयंती के अवसर पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर प्रदेश वासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारत रत्न डा भीमराव आंबेडकर ने सामाजिक असमानता को दूर करने तथा वंचित वर्गों को सामाजिक न्याय दिलाने के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री तीरथ सिंह रावत ने घोषणा की कि सरकारी भूमि में स्थित मलिन बस्तियों का विनियमितिकरण एवं सौंदर्यीकरण किया जायेगा।
इससे पूर्व मुख्यमंत्री श्री तीरथ सिंह रावत ने घंटाघर स्थित डॉक्टर भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने आंबेडकर समाज की 5 वरिष्ठ महिलाओं को शॉल भेंट कर सम्मानित भी किया।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button