हरिद्वार से सटे टाइगर रिजर्व पार्क के जंगल में पेड़ पर लटके मिले दो शव, जानिये पूरा मामला

हरिद्वार,VON NEWS: उत्तरी हरिद्वार से सटे टाइगर रिजर्व पार्क के जंगल से रविवार की रात पेड़ पर दो शव लटके मिले थे। दोनों ने ही फांसी लगाई हुई थी। महिला की पहचान रात में ही सरिता निवासी रेवाड़ी हरियाणा के रूप में हो गई थी। पुलिस ने देर रात सरिता के परिवार से संपर्क साधा तो देवर और विधवा भाभी की प्रेम संबंधों की कहानी निकल कर सामने आई।

शहर कोतवाल अमरजीत सिंह ने बताया कि शव सरिता और उसके चचेरे देवर दिनेश निवासी वाल्मीकि बस्ती, सेक्टर छह रेवाड़ी हरियाणा के थे। सरिता के पति की कुछ साल पहले मौत हो गई थी। उसके तीन बच्चे हैं। वहीं, दिनेश दो बच्चों का पिता था। दोनों कुछ दिन पहले भी घर से फरार हुए थे।

दोनों के परिवारों में उनके रिश्ते को लेकर भारी विरोध बना हुआ था। माना जा रहा है कि इसीलिए दोनों ने हरिद्वार आकर जान दी है। बताया कि दोनों घर से 10 दिन पहले निकले थे। उनके परिवार अल सुबह हरिद्वार के लिए रवाना हो गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button