2021 में इसरो के पहले अंतरिक्ष मिशन का काउंटडाउन शुरू, पढ़िए पूरी खबर

बेंगलुरू,VON NEWS: कोरोना महामारी के बाद 2021 में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के पहले अंतरिक्ष कार्यक्रम का काउंटडाउन शुरू हो गया है। आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन स्पेस से PSLV-C51/Amazonia-1 mission का काउंटडाउन आज सुबह 08:54 पर शुरू कर दिया गया। इसरो के इस मिशन को कल सुबह लॉन्च किया जाएगा। इसकी जानकारी इसरो ने अपने ट्विटर हैंडल पर दी।

– इसरो ने बताया है कि काउंटडाउन के तहत PSLVC51 के चौथे चरण (PS4) के लिए ईंधन भरना पूरा हो गया है।

इसरो का 53वां पीएसएलवी मिशन

पीएसएलवी-सी51(PSLV-C51) रॉकेट पीएसएलवी (पोलर सैटेलाइट लांच वेहिकल) का 53वां मिशन होगा। इसके जरिए ब्राजील के Amazonia-1 को लांच किया जाएगा। Amazonia-1 प्राइमरी सैटेलाइट है और इसके साथ 18 अन्य सैटेलाइट्स को भी चेन्नई से करीब 100 किमी दूर श्रीहरिकोटा से लांच किया जाएगा। इसरो द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक इसे कल 28 फरवरी की सुबह 10:24 पर लांच किया जाएगा। हालांकि, इस दौरान मौसम की भूमिका सबसे अहम होगी। लॉन्चिंग मौसम की तत्कालीन परिस्थितियों पर निर्भर करेगा।

अंतरिक्ष में भेजी जा रही पीएम मोदी की तस्वीर

पीएसएलवी-सी51(PSLV-C51) रॉकेट द्वारा प्रक्षेपित किए जाने वाले ब्राजील के Amazonia-1 में Amazonia-1 प्राइमरी सैटेलाइट है और इसके साथ 18 अन्य सैटेलाइट्स भी हैं। इसमें से एक नैनोसैटेलाइट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर और नाम भी अंतरिक्ष में भेजा जा रहा है।

सैटेलाइट क्या करेगा ?

Amazonia-1 सैटेलाइट ब्राजील का पहला ऑप्टिकल अर्थ ऑब्जर्वेशन सैटेलाइट है। ये अमेजन के जंगलों में कम हो रहे पेड़ों और अन्य बदलावों पर नजर रखने के हिसाब से डिजाइन किया गया है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button