प्रदेशभर में अगले 48 घंटों में पहाड़ों पर हो सकती है हल्की बर्फबारी, बारिश!

VON NEWS: प्रदेशभर में अगले 48 घंटे मौसम खराब रहने के आसार हैं। पर्वतीय इलाकों में हल्की बर्फबारी व बारिश की चेतावनी जारी की गई है। वहीं, देहरादून व अन्य मैदानी इलाकों में भी मौसम में बदलाव हो सकता है।

मौसम केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी, पौड़ी, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा, नैनीताल के ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी की संभावना है। इससे निचले इलाकों में हल्की बारिश व आकाशीय बिजली गिरने की आशंका है। देहरादून, हरिद्वार में भी बादल छाए रहने की संभावना है। शनिवार को भी मौसम खराब रह सकता है।

15 साल में सबसे गर्म दिन रहा गुरुवार

हरिद्वार में बीते 15 सालों में गुरुवार का दिन सबसे अधिक गर्म रहा। 25 फरवरी को अधिकतम तापमान 31 डिग्री रिकार्ड हुआ। जबकि 2006 को 25 फरवरी को अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। डेढ़ दशक में सबसे अधिक गर्म दिन की वजह बीते साल अक्तूबर और नवंबर माह में बारिश का नहीं होनेे माना जा रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक मार्च शुरुआत से अभी सताएगी।

फरवरी में गर्मी ने बनाया नया रिकॉर्ड

इस साल की फरवरी के महीने में गर्मी ने नया रिकार्ड बना दिया है। गुरुवार को तापमान 31.3 डिग्री सेल्सियस  तापमान दर्ज किया गया। यह अभी तक फरवरी का सबसे गर्म दिन रहा। अभी तक सबसे गर्म फरवरी का महीना वर्ष 2006 में रहा था। तब अधिकतम तापमान 31.3 दर्ज किया गया था। लेकिन, गुरुवार को तापमान ने इस आंकड़े को भी पार कर दिया।

 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button