महंगाई का झटका: इस महीने तीसरी बार महंगा हुआ रसोई गैस सिलिंडर!

VON NEWS: पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों से जनता परेशान है। आज सरकारी तेल कंपनियों ने आम जनता को एक और झटका दिया है। तेल कंपनियों ने एलपीजी रसोई गैस सिलिंडर के दाम बढ़ा दिए हैं। इस महीने में तीसरी बार सिलिंडर महंगा हुआ है। तेल कंपनियां हर महीने एलपीजी सिलिंडर के दामों की समीक्षा करती हैं। हर राज्य में टैक्स अलग-अलग होता है और इसके हिसाब से एलपीजी के दामों में अंतर होता है।

इतनी महंगा हुआ सिलिंडर

दिल्ली में 14.2 किलोग्राम वाला गैर-सब्सिडी एलपीजी सिलिंडर पहले के मुकाबले 25 रुपये महंगा हो गया है। दिल्ली में इसके लिए अब ग्राहकों को 794 रुपये चुकाने होंगे। पहले यह ग्राहकों को 769 रुपये की कीमत पर मिल रहा था।। कोलकाता में इसका दाम 795 रुपये से बढ़कर 820 रुपये, मुंबई में 769 रुपये से बढ़कर 794 रुपये और चेन्नई में यह 785 रुपये से बढ़कर 810 रुपये हो गया है। हालांकि कंपनी ने अपनी वेबसाइट पर इसकी जानकारी नहीं दी है।

एक महीने में 100 रुपये हुआ महंगा

इससे पहले तेल कंपनियों ने चार फरवरी को सिलिंडर का दाम 25 रुपये बढ़ाया था और 14 फरवरी को इसमें 50 रुपये का इजाफा किया था। इसके बाद आज यह फिर से 25 रुपये महंगा हुआ है। यानी एक ही माह में यह 100 रुपये बढ़ा है। वहीं पिछले तीन महीनों में यह 200 रुपये बढ़ा है। दिसंबर 2020 में रसोई गैस सिलिंडर 100 रुपये महंगा हुआ था। जनवरी 2021 में इसमें कोई बदलाव नहीं हुआ।

 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button